यूक्रेन कहीं यूरोप के इदलिब में न बदल जाएः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110262-यूक्रेन_कहीं_यूरोप_के_इदलिब_में_न_बदल_जाएः_सीरिया
रूस में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि कहीं एसा न हो की यूक्रेन का हाल भी यूरोप के लिए एक विस्तृत इदलिब के रूप में सामने आए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२२ १३:४२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन कहीं यूरोप के इदलिब में न बदल जाएः सीरिया

रूस में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि कहीं एसा न हो की यूक्रेन का हाल भी यूरोप के लिए एक विस्तृत इदलिब के रूप में सामने आए।

रेयाज़ हद्दाद ने बुधवार को यूक्रेन में विदेशी सैन्य बलों की उपस्थिति के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों का यह फैसला, यूरोप के लिए एक बड़े इदलिब के रूप में परिवर्तित हो जाए।

उन्होंने कहा कि विश्ववासियों को इस बारे में बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।  रेयाज़ हद्दाद के अनुसार यह विषय यूरोप और रूस की सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरे पैदा कर सकता है।

उनका कहना था कि पश्चिम के समर्थन से यूक्रेन का यह काम, यूरोपीय देशों में आतंकवादियों को स्वतंत्रता से अपनी कार्यवाहियां अंजाम देने की भूमिका प्रशस्त करेगा।

सीरिया के राजदूत ने कहा कि यूक्रेन में तैनात विदेशी बल, नेटो के हथियारों से पश्चिमी देशों के हितों को साधने के प्रयास करेंगे हालांकि वे अभी उस संभावित ख़तरे को समझ नहीं पा रहे हैं जो न केवल संसार के के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए सामने आ सकता है।

याद रहे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी सेना का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य बलों के गठन की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्री कोल्बा कह चुके हैं कि उनके पास 52 देशों से 20 हज़ार लोगों के ख़त आए हैं जो स्वेच्छा से यूक्रेन युद्ध में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि