काबुल में मस्जिद पर हैंड ग्रेनेड से हमला 6 लोग घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में हथगोले के धमाके में कम से कम 6 लोग घायल हो गए जहां पुलिस के अनुसार अस्र की नमाज़ अदा कर लिए जाने के बाद यह घटना हुई।
एएफ़पी के अनुसार पिछले साल अगस्त महीने में सत्ता में तालेबान की वापसी के बाद से सार्वजनिक स्थलों पर हमलों में काफ़ी कमी आई है लेकिन चरमपंथी संगठन दाइश देश में आतंकी हमले कर रहा है।
एक नमाज़ी ने बताया कि हम नमाज़ पूरी करके मस्जिद से बाहर निकल रहे थे कि अचानक धमाका हो गया।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता ख़ालिद ज़दरान ने कहा कि पुल ख़स्ती मस्जिद के भीतर हथगोला फेंका गया और घटना स्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़तार किया गया है।
अभी किसी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि दाइश को शिकस्त दी जा चुकी है लेकिन टीकाकार कहते हैं कि यह संगठन इस समय तालेबान सरकार के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए