अमेरिका में अश्वेतों पर हर दिन होते अत्याचारों के बीच ब्राउन बनीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज
(last modified Fri, 08 Apr 2022 05:02:25 GMT )
Apr ०८, २०२२ १०:३२ Asia/Kolkata
  • जस्टिस केतांजी ब्राउन जैक्सन
    जस्टिस केतांजी ब्राउन जैक्सन

अमेरिकी सीनेट ने जस्टिस केतांजी ब्राउन जैक्सन (Ketanji Brown Jackson) को देश के उच्चतम न्यायालय की जज नियुक्त करने पर मुहर लगा दी है। वह अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बन गई हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी संसद की सीनेट ने जस्टिस केतांजी ब्राउन जैक्सन को देश के उच्चतम न्यायालय की जज नियुक्त करने पर मुहर लगा दी है। वह अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बन गई हैं। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किसी अश्वेत महिला को सुप्रीम कोर्ट भेजने के अपने चुनावी वादे को भी पूरा किया। सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए अमेरिकी सीनेट में हुई वोटिंग में जैक्सन के पक्ष में 53 वोट पड़े। वहीं उनके विपक्ष में 47 मत पड़े। इसके साथ ही जैक्सन 53-47 के मतविभाजन के साथ सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला अश्वेत जज बन गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2 महीने पहले फरवरी में केतांजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट के लिए मनोनीत किया था।

जैक्सन अपीलीय न्यायाधीश रही हैं और उन्हें संघीय पीठ में नौ साल का अनुभव है। रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों को छोड़कर बाक़ी सीनेटरों ने पार्टी लाइन पर मतदान किया। जैक्सन हाल में सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश स्टीफेन ब्रेयर का स्थान लेंगी। वह थर्गूड मार्शल और क्लेरेंस थॉमस के बाद तीसरी अश्वेत न्यायाधीश होंगी। संघीय अपीलीय अदालत की न्यायाधीश जैक्सन ने पिछले महीने सीनेट में चार दिनों की सुनवाई के दौरान अपने माता-पिता के संघर्ष की कहानी बतायी और कहा कि नागरिक अधिकार क़ानून बनने के बाद उनका 'मार्ग' अपने माता-पिता के मार्ग से अधिक 'स्पष्ट' था। ग़ौरतलब है कि अमेरिका में अश्वेतों के साथ आए दिन होते भेदभाव और पुलिस द्वारा उनकी की जाती हत्याओं के बीच एक अश्वेत महिला का इस देश के सर्वोच्च अदालत में न्यायधीश के पद पर नियुक्त होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण घटना है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स