अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियां नहीं बढ़ रहीं, अमरीकी झूठे हैंःतालेबान
तालेबान ने अमरीका के इस दावे को रद्द कर दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।
तालेबान का कहना है कि हम किसी भी गुट को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का प्रयोग करके किसी भी देश में अशांति या अस्थिरता पैदा की जाए।
अमरीका के ज्वाइंट चीफ आफ आर्मी स्टाफ मार्क मिली ने एक बैठक के दौरान कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति, स्वयं अफ़ग़ानिस्तान और क्षेत्रीय देशों के लिए गंभीर ख़तरा है।
उन्होंने कहा कि हम अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियों पर बहुत ही निकट से नज़र रखे हुए हैं। इस अमरीकी सेना अधिकारी के अनुसार अगर हमने किसी भी प्रकार के ख़तरे का आभास किया तो हम उसके विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।
इसी बीच तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियों पर आधारित अमरीका बयान को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अबतक हमने अफ़ग़ानिस्तान के भीतर दाइश के कई ठिकानों को नष्ट कर चुके हैं। तालेबान के प्रवक्ता का यह भी कहना है कि दाइश के सदस्यों की संख्या बहुत कम है और वह कोई बड़ी कार्यवाही करने में सक्षम नहीं हैं।
याद रहे कि तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद का यह बयान एसी हालत में सामने आया है कि जब अफ़ग़ानिस्तान में हालिया कुछ दिनों के दौरान भीषण आतंकवादी हमले हुए हैं जिनमें मुख्यतः शिया मुसलमानों को लक्ष्य बनाया गया। इनमे से कई हमले मज़ार शरीफ़ और काबुल में किये गए। इन हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से शिया मुसलमान शहीद हुए। विशेष बात यह है कि इन हमलों की ज़िम्मेदारी, आतंकवादी गुट दाइश ने ही स्वीकार की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए