तालेबान के हाथ लगा अमरीकी ड्रोन, उड़ाकर इरादे ज़ाहिर कर दिए...वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112734-तालेबान_के_हाथ_लगा_अमरीकी_ड्रोन_उड़ाकर_इरादे_ज़ाहिर_कर_दिए...वीडियो
तालेबान ने स्केन इगल ड्रोन विमान की मरम्मत करके उसे दोबारा उड़ाया। इस विमान को अमरीका ने नष्ट कर दिया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०२२ ०७:५३ Asia/Kolkata

तालेबान ने स्केन इगल ड्रोन विमान की मरम्मत करके उसे दोबारा उड़ाया। इस विमान को अमरीका ने नष्ट कर दिया था।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान का कहना है कि उसने अमरीका स्केन इगल ड्रोन विमान की मरम्मत की जिसे पहले अमरीकियों ने तबाह कर दिया था।

बोइंग कंपनी का स्केन इगल ड्रोन विमान 20 घंटे तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है और आधुनिक इलेक्ट्रो आप्टिकल कैमरों से लैस है।

इसी मध्य अमरीकी समाचार पत्र फ़ारेन पालिसी ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से निकलने से पहले विमानों, हेलीकाप्टरों और बक्तरबंद गाड़ियों सहित बहुत सारा सैन्य उपकरण पूरी तरह से या आंशिक रूप से तबाह कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सेना के हाथों 80 विमान और हेलीकाप्टर और अफ़ग़ान सेना की बक्तर बंद गाड़ियों की एक बड़ी संख्या तबाह हुई।

इससे पहले पेन्टागन ने सूचना दी थी कि कुछ अमरीकी मीडिया संस्थाओं ने अफ़ग़ानिस्तान में 7 अरब के सैन्य उपकरण छोड़ने की ख़बर दी थी।

फ़ारेन पालिसी ने लिखा है कि अमरीकाने अफ़ग़ानिस्तान में 23825 बक्तरबंद गाड़ियां और 900 सैन्य ट्रक छोड़े हैं और यह उपकरण अब तालेबान के हाथ में है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए