चीन के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की धमकी देकर पीछे हटे बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113030-चीन_के_ख़िलाफ़_सैन्य_कार्यवाही_की_धमकी_देकर_पीछे_हटे_बाइडन
टोक्यो में क्वॉड देशों अमरीका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं की बैठक के बीच, सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने का था कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन सैन्य हस्तक्षेप करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०२२ ११:१९ Asia/Kolkata
  • चीन के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की धमकी देकर पीछे हटे बाइडन

टोक्यो में क्वॉड देशों अमरीका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं की बैठक के बीच, सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने का था कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन सैन्य हस्तक्षेप करेगा।

हालांकि बाइडन के इस बयान पर अमरीका और दुनिया भर में ख़ूब हो-हल्ला मचने के बाद, अमरीकी राष्ट्रपति अपने बयान से पीछे हट गए हैं और यह एलान करने पर मजबूर हो गए कि ताइवान को लेकर अमरीकी नीति में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

बाइडन के बयान पर चीन ने सोमवार को ही आपत्ति दर्ज की थी और कहा था कि चीन अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी का कहना था कि चीनी नागरिकों के संकल्प को कोई कमतर आंकने की ग़लती न करे। चीन किसी से सैन्य ताक़त में कम नहीं है, वह अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए ठोस क़दम उठाएगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का भी कहना है कि ताइवान, चीन का एक आंतरिक मुद्दा है। जब भी और जहां कहीं भी देश की संप्रभुता का सवाल होगा, हम किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

व्यापक आलोचना और चीन की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद, अब बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि ताइवान पर अमरीका की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। msm