गोली लगने से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की मौत, ईरान ने जताया दुख
(last modified Fri, 08 Jul 2022 09:40:12 GMT )
Jul ०८, २०२२ १५:१० Asia/Kolkata
  • गोली लगने से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की मौत, ईरान ने जताया दुख

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने की वजह से शुक्रवार को मौत हो गई जिसपर ईरान ने दुख व्यक्त किया है।

शिंजो आबे शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।  भाषण के दौरान उन पर पीछे से गोली चलाई गई।  गोली लगने के बाद जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़मीन पर गिर पड़े।  गोली लगने के फौरन बाद शिंजे आबे को हैलिकाप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

शिंजो आबे को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने कई घंटे तक मेहनत की लेकिन उनको बयाचा नहीं जा सका।  आरंभिक रिपोर्टों में बताया जा रहा था कि उनके सीने पर गोली मारी गई किंतु बाद पता चला कि शिंजे आबे को दो गोलियां पीछे मारी गईं।

हमला करने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ़्तर कर लिया गया है।  उसका नाम यामागामी तेत्सुआ है।  वह जापानी नौसेना में कर चुका है।  तेत्सुआ यामागामी नामक इस व्यक्ति ने पूर्व पीएम आबे को गोली मारने के लिए एक हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया।  यह घटना शुक्रवार को जापानी समय के अनुसार 11ः30 की है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे, 67 वर्ष के थे।  वे जापान में सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री भी थे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर इस्लामी गणतंत्र ईरान ने खेद जताया है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की सूचना से हम बहुत दुखी हैं।  वे आतंकवाद का शिकार हुए।  हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स