रूसी हमले में 16 लोग मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114818-रूसी_हमले_में_16_लोग_मारे_गये
रूस ने यूक्रेन में कई स्थानों पर गोलाबारी की और मिसाइल से हमला किया, जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। इससे पहले रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला तेज करने की घोषणा की थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०२२ १२:४६ Asia/Kolkata
  • रूसी हमले में 16 लोग मारे गये

रूस ने यूक्रेन में कई स्थानों पर गोलाबारी की और मिसाइल से हमला किया, जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। इससे पहले रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला तेज करने की घोषणा की थी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सभी क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है, ताकि कीव को डोनबास और अन्य क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों पर रॉकेट और तोपों से हमला करने से रोका जा सके। रूस ने अपने ताजा हमले में यूक्रेन के उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र को निशाना बनाया।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हाल के दिनों में भारी बमबारी की गई है और यूक्रेन के अधिकारियों और स्थानीय कमांडरों को डर है कि आने वाले दिनों में यह हमले बढ़ सकते हैं।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि उत्तरी यूक्रेन के चुहुइव शहर में शनिवार तड़के रूस की ओर से किए गए रॉकेट हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चुहुइव रूसी सीमा से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खारकीव के क्षेत्रीय पुलिस बल के उप-प्रमुख सरहेई बोलवीनोव ने कहा कि रॉकेट हमले से दो मंजिला एक अपार्टमेंट आंशिक रूप से नष्ट हो गया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "चार रूसी रॉकेट, जिन्हें संभवत: बेलगोरोद (रूसी शहर) से दागा गया था, तड़के 3.30 बजे एक आवासीय अपार्टमेंट, एक स्कूल और प्रशासनिक इमारतों से टकराए।"

उन्होंने कहा कि मलबे से तीन लोगों के शव निकाले गए हैं। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हताहतों में आम नागरिक शामिल हैं।" वहीं, पड़ोसी क्षेत्र सुमी के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने शनिवार सुबह टेलीग्राम पर बताया कि रूसी सीमा के पास स्थित तीन कस्बों और गांवों में मॉस्को द्वारा की गई भीषण गोलाबारी में एक नागरिक की जान चली गई, जबकि कम से कम सात अन्य घायल हो गए। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें