परमाणु परीक्षण से घबराया दक्षिणी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115082-परमाणु_परीक्षण_से_घबराया_दक्षिणी_कोरिया
दक्षिणी कोरिया ने इस बात की संभावना को रद्द नहीं किया है कि उत्तरी कोरिया बुधवार को परमाणु परीक्षण कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०२२ १०:३६ Asia/Kolkata
  • परमाणु परीक्षण से घबराया दक्षिणी कोरिया

दक्षिणी कोरिया ने इस बात की संभावना को रद्द नहीं किया है कि उत्तरी कोरिया बुधवार को परमाणु परीक्षण कर सकता है।

उत्तरी कोरिया अब तक 6 परमाणु परीक्षण अंजाम दे चुका है।  पिछले कुछ समय से दक्षिणी कोरिया इस बात की संभावना को रद्द नहीं कर पाया है कि उत्तरी कोरिया जल्द ही कोई नया परमाणु परीक्षण कर सकता है।

दक्षिणी कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने आशंका जताई है कि उत्तरी कोरिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पियुंगयांग द्वारा परमाुण परीक्षण किया जा सकता है।  बुधवार 27 जूलाई को दक्षिणी कोरिया का राष्ट्रीय दिवस है।

27 जूलाई को उत्तरी कोरिया, दोनो कोरिया के बीच होने वाले संषर्घ विराम की 69वीं सालगिरह मनाने जा रहा है।  उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच यह संघर्ष विराम सन 1953 में हुआ था।

दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्री जाॅन सूप ने उत्तरी कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर ख़तरा बताते हुए कहा है कि मेरी जानकारी के हिसाब से उत्तरी कोरिया, सातवें परमाणु परीक्षण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के आदेश पर यह काम किसी भी समय किया जा सकता है।  उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने सन 2017 को अपना छठा परमाणु परीक्षण किया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें