चांदरात से 5 मुहर्रम के बीच दाइश ने किये 16 हमले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115414-चांदरात_से_5_मुहर्रम_के_बीच_दाइश_ने_किये_16_हमले
आतंकी गुट इादश ने मुहर्रम के आरंभ से अबतक इराक़ व सीरिया में कम से कम 16 आतंकी हमले किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०२२ १६:२३ Asia/Kolkata
  • चांदरात से 5 मुहर्रम के बीच दाइश ने किये 16 हमले

आतंकी गुट इादश ने मुहर्रम के आरंभ से अबतक इराक़ व सीरिया में कम से कम 16 आतंकी हमले किये हैं।

दाइश ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर बताया है कि 29 जूलाई से आजतक उसने इराक़ और सीरिया में 16 आतंकी हमले अंजाम दिये हैं।

दाइश का दावा है कि उसके इन हमलों में इराक़ और सीरिया के 15 सुरक्षाबल मारे गए।  उसने यह भी दावा किया है कि इराक़ में हमले के दौरान हश्दुश्शाबी के कुछ सदस्यों को उसने मार गिराया।  याद रहे कि मुहर्रम के दृष्टिगत इराक़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और वहां पर इमाम हुसैन का ग़म मनाने के लिए आने वालों की सुरक्षा को सरकार ने बढ़ा दिया है।

आतंकी गुट दाइश हमेशा ही मुहर्रम के कार्यक्रमों के दौरान शिया मुसलमानों के विरुद्ध आक्रमण करता आया है किंतु इराक़ी सुरक्षाबलों की सूझबूझ और दूर दर्शिता से उसके कई हमलों को अबतक विफल बनाया जा चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें