चीन हमले की तैयारी कर रहा हैः ताइवान
ताइवान के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि चीन हमले की तैयारी कर रहा है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन उसके मुख्य द्वीप पर हमले का अभ्यास कर रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीनी विमानों और जहाजों के एक से ज्यादा बैच ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए देखे गए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें ताइवान के मुख्य द्वीप पर एक हमले का अभ्यास करने के लिए लगाया गया है।
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की पिछले मंगलवार को हुई ताइवान की यात्रा को लेकर चीन और ताइवान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। चीन ने अमेरिका को बार-बार चेतावनी दी थी कि अगर यह यात्रा हुई तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद चीन ने जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख मुद्दों पर अमेरिका के साथ सहयोग समाप्त करने की घोषणा की है जबकि वाशिंगटन ने कहा कि पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन अकारण प्रतिक्रिया जता रहा है। नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गये हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें