परमाणु युद्ध किसी भी स्थति के स्वीकार्य नहींः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116874-परमाणु_युद्ध_किसी_भी_स्थति_के_स्वीकार्य_नहींः_गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि विश्व, परमाणु युद्ध को स्वीकार करने केे लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०२२ ०८:३८ Asia/Kolkata
  • परमाणु युद्ध किसी भी स्थति के स्वीकार्य नहींः गुटेरस

राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि विश्व, परमाणु युद्ध को स्वीकार करने केे लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनी गुटेरस ने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में परमाणु शक्ति संपन्न देशों से कहा है कि वे परमाणु शस्त्रों के प्रयोग न करने के अपने वादे पर बाक़ी रहें।

गुटेरस ने कहा कि वे देश जो परमाणु शक्ति संपन्न हैं उनको यह प्रण कर लेना चाहिए कि वे किसी ही स्थति में परमाणु शस्त्रों का प्रयोग नहीं करेंगे।  उन्होंने यूक्रेन के हालिया परिवर्तनों को बहुत ख़तरनाक बताया।

राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना था कि यूक्रेन युद्ध पूरी दुनिया में खाद्ध, ऊर्जा और आर्थिक संकट का कारण बन रहा है।  उन्होंने रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने वाले देशों से अनुरोध किया है कि रूस के रासानयिक उर्वरक के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को वे हटा दें।  गुटेरस का कहना है कि इस प्रतिबंध के चलते पूरी दुनिया को गंभीर खाद्ध संकट का सामना करना पड़ सकता है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में इस संघ के महासचिव ने गुरूवार को कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के प्राॅसीक्यूटर, यूक्रेन की स्थति की समीक्षा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद दोषी पाए जाने वाले पक्ष को जवाब देने के लिए बाध्य किया जाए। 

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए अब सात महीने हो रहे हैं किंतु अभी तक इसके समाप्त होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।  पश्चिम का दावा है कि इस युद्ध में रूस, परमाणु हथियार प्रयोग कर सकता है।  पश्चिम के इस दावे के बाद मीडिया में यह बहस चल निकली है कि क्या दुनिया अब किसी परमाणु युद्ध के निकट हो चुकी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे