अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का स्रोत पाकिस्तान हैः रूसी समाचार पत्र
एक रूसी समाचार पत्र ने लिखा है कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का स्रोत पाकिस्तान है और वह पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में सक्रिय है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार रूसी समाचार पत्र "निज़अविसी माया गज़ेटा" ने अफगानिस्तान में दाइश की स्थिति की समीक्षा के साथ लिखा है कि दाइश इस समय औरकज़ई, बाजोड़, पेशावर और पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सक्रिय है और अपने समर्थकों का आह्वान किया है कि वे अफगानिस्तान में इस गुट के सदस्यों से जुड़ जायें।
इस समाचार पत्र के अनुसार दाइश जो दुष्प्रचार कर रहा है वह वर्तमान समय में विनाशकारी साबित हो सकता है और क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर की सुरक्षा को गम्भीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना हो सकता है। इसी प्रकार रूसी समाचार पत्र ने लिखा है कि जब से अफगानिस्तान पर तालेबान की सरकार स्थापित हुई है दाइश ने एशिया के दक्षिण और एशिया के केन्द्रीय क्षेत्रों में अपने प्रचार को विस्तृत कर दिया है।
2014 में आतंकवादी गुट दाइश सामने आया और यह वह समय था जब पाकिस्तान में तहरीके तालेबान के पूर्व कमांडर कबाएली क्षेत्रों से भाग गये थे। इसी प्रकार रूसी समाचार पत्र आगे लिखता है कि अफगानिस्तान पर तालेबान का नियंत्रण हो जाने के बाद दाइश के समर्थक संचार माध्यमों ने तालेबान को इस्लाम का सबसे दुश्मन बताया है।
रूसी समाचार पत्र के अनुसार दाइश, तालेबान की अस्थाई सरकार और चीन के बीच और इसी प्रकार तालेबान के दूसरे देशों से संबंध होने के कारण यह आतंकवादी गुट क्रोधित है। रूसी समाचार पत्र के अनुसार अफगानिस्तान में शियों की हत्या दाइश के लक्ष्यों में से एक है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें