अमेरिका में जबरदस्त भूकंप आया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117580-अमेरिका_में_जबरदस्त_भूकंप_आया
अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ में भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२२ १५:०४ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में जबरदस्त भूकंप आया

अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ में भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सबसे जबरदस्त 5.1 तीव्रता के भूकंप से 24 सेकंड पहले 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

हवाई प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके दो बार आये। भूकंप सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ज्वालामुखी बहुत ज्यादा अशांत है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, ज्वालामुखी में सिलसिलेवार ढंग से भूकंप आया और भूकंप के बाद भी हल्के झटके महसूस किए गए।24 सेकंड पहले भी एक भूकंप आया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे जबरदस्त 5.1 तीव्रता के भूकंप से 24 सेकंड पहले 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। हवाई ज्वालामुखी पर्यवेक्षक ने एक बयान में बताया कि सबसे अधिक तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र पहाला के दक्षिण में एक राजमार्ग के नीचे था। हवाई काउंटी मेयर मिच रोथ ने बताया कि अभी किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने बाद में बताया कि पहाला में मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मौना लोआ में अभी ज्वालामुखी फटा नहीं है और इसके इस समय फटने का कोई संकेत भी नहीं है। वैज्ञानिक ज्वालामुखी पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि अभी हवाई में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि भूकंप की वजह से कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें