यूक्रेन भेजे जाने वाले हथियारों से चिंतित हूं" चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119458-यूक्रेन_भेजे_जाने_वाले_हथियारों_से_चिंतित_हूं_चीन
संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा है कि जो हथियार यूक्रेन के लिए भेजे जा रहे हैं उनके अतिवादी गुटों के हाथों में चले जाने की संभावना अधिक हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०२२ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन भेजे जाने वाले हथियारों से चिंतित हूं

संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा है कि जो हथियार यूक्रेन के लिए भेजे जा रहे हैं उनके अतिवादी गुटों के हाथों में चले जाने की संभावना अधिक हो गयी है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा परिषद की बैठक में चीनी राजदूत गुंग शवांग ने कहा कि कुछ रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि जो हथियार यूक्रेन के लिए भेजे गये थे उनमें से कुछ मध्यपूर्व और अफ्रीका के सशस्त्र गुटों को गैर कानूनी ढंग से मिल गये हैं। उन्होंने यह बात सुरक्षा परिषद की बैठक में कही।

इस बैठक में रूसी राजदूत वासेली नेबेन्ज़िया ने भी कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि वाशिंग्टन और कीव ने एक बार से अधिक परोक्ष रूप से इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी विशेषज्ञ यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका के सैन्य राडारों और सेटलाइटों की भी मदद हासिल है।

ज्ञात रहे कि रूस-यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए लगभग 10 महीने का समय हो रहा है और अब तक इस युद्ध में दोनों पक्षों की जान माल की भारी तबाही हो चुकी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें