यूक्रेन के संकट के बारे में राष्ट्रसंघ के महासचिव का बयान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119620-यूक्रेन_के_संकट_के_बारे_में_राष्ट्रसंघ_के_महासचिव_का_बयान
गुटेरस ने कहा है कि यूक्रेन की स्थति बद से बदतर होती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०२२ १५:३२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के संकट के बारे में राष्ट्रसंघ के महासचिव का बयान

गुटेरस ने कहा है कि यूक्रेन की स्थति बद से बदतर होती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के माहसचिव ने यूक्रेन की स्थति को मानवीय दुःस्वपन बताया है।  यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए 10 महीन से अधिक का समय हो चुका है।  रूस के साथ पश्चिम विशेषक अमरीका के मतभेदों के कारण यूक्रेन आज भी दयनीय स्थति में है।

एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को एक सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध एक मानवीय त्रासदी है।  उन्होंने कहा कि समय गुज़रने के साथ ही यूक्रेन की स्थति हर दिन ख़राब होती जा रही है।  जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वहां की हालत ख़राब होती जाएगी।

राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार इस युद्ध में आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा की कड़ाके की ठंड पड़ने के समय युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों के लिए हालात बहुत ही विषम हो जाएंगे और वे मूलभूत आवश्यक्ताओं से वंचित रह सकते हैं।  गुटेरेस ने बताया कि इस समय यूक्रेन में लाखों लोग बिजली के बिना जीवन गुज़ार रहे हैं।

यूक्रेन के युद्ध के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव का यह बयान एसी स्थति में आया है कि जब इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन यमन संकट के बारे में कोई समाधान पेश नहीं कर पाया है जो पिछले आठ वर्षों से सऊदी गठबंधन के हमलों को सहन कर रहा है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें