ब्राज़ील की घटनाओं पर ईरान ने रखा अपना पक्ष
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ब्राज़ील की घटनाओं पर देश का पक्ष रखते हुए कहा कि जनता के वोटों से चुनी जाने वाली सरकार की निगरानी में देश में शांति व स्थिरता का माहौल क़ायम होना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने ब्राज़ीलिया में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विद्रोहियों के हमलों और दंगों पर गहरी चिंता जताई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान शांति व स्थिरता की हिफ़ाज़त और क़ानून के प्रभुत्व पर ज़ोर देता है।
उल्लेखनीय है कि ब्राज़ील में नए राष्ट्रपति के चयन के बाद से पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थक बड़े पैमाने पर हंगाम कर रहे हैं और चुनाव रद्द करके पुनः चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
बोलसोनारो के समर्थकों और उनकी हरकतों को अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थकों और उनके हंगामों के समान बगता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए