अफ़ग़ानिस्तान, पत्रकारों के कार्यक्रम पर आतंकी हमला, 32 हताहत व घायल
अफ़ग़ानिस्तान के स्थानीय समाचार सूत्रों का कहना है कि बल्ख प्रांत के मध्य शहर मज़ारे शरीफ़ में भयानक विस्फोट हुआ है, जिसमें 32 लोग हताहत व घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका तिबायन कल्चरल सेंटर में उस समय हुआ जब पत्रकारों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जा रहा था।
इस हमले में 2 लोगों की मौत हुई जबकि 30 लोग घायल हुए।
मारे गये लोगों में कोई पत्रकार नहीं है बल्कि घायलों में बड़ी संख्या पत्रकारों की है। अल जज़ीरा से बात करते हुए एक अफ़ग़ान अधिकारी ने कहा कि विस्फोट बड़ा ख़तरनाक था। जब धमाका हुआ उस समय कार्यक्रम में 25 पत्रकार मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल को घेरे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए