अमेरिकी पुलिस के हाथों मारा गया एक और अश्वेत युवक, दुनिया की सबसे बड़ी हत्यारी बनती जा रही है अमेरिकी पुलिस!
(last modified Wed, 22 Mar 2023 13:40:46 GMT )
Mar २२, २०२३ १९:१० Asia/Kolkata
  • अमेरिकी पुलिस के हाथों मारा गया एक और अश्वेत युवक, दुनिया की सबसे बड़ी हत्यारी बनती जा रही है अमेरिकी पुलिस!

अमेरिकी पुलिस की हिंसा के परिणामस्वरूप एक और युवा अश्वेत अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है।

फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों से पता चलता है कि जिस युवक की अमेरिकी पुलिस ने हत्या की है वह केन्याई मूल का अट्ठाईस वर्षीय अमेरिकी नागरिक था। अमेरिकी पुलिस के हाथों मारा गया अश्वेत युवक मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहा था जिसका अभी हाल में इलाज हुआ था। वहीं 6 मार्च को वर्जीनिया के हेनरिक में अमेरिकी पुलिस और अस्पताल के स्टाफ दुर्व्यवहार और हिंसा के परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस अश्वेत नागरिक को दस अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने प्रताड़ित किया और बेरहमी से मौत के घाट उतार डाला।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, केन्याई मूल का अश्वेत अमेरिकी नागरिक वाटिनो चार साल की उम्र में अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका आया था और चौबीस साल तक इस देश में रहकर पढ़ाई की। बता दें कि अमेरिका में अश्वेत नागरिकों के ख़िलाफ़ नस्ली भेदभाव और हिंसा का एक पूरा इतिहास बनता जा रहा है और नफ़रत से भरी इस तरह की कार्यवाहियां अमेरिकी समाज के लिए संकट बन गई हैं। अश्वेत अमेरिकियों के ख़िलाफ़ पुलिस की हिंसा अमेरिकी सरकार के लिए एक चुनौती बन गई है। मैपिंग पुलिस वायलेंस के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिकी पुलिस ने 2022 में 1,176 लोगों की हत्या की है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स