तालेबान ने आरंभ की दाइश के विरुद्ध कार्यवाही
तालेबान के लड़ाकों ने अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध अभियान आरंभ कर दिया है।
अफ़ग़ानिस्तान के परवाने प्रांत में की गई दाइश विरोधी कार्यवाही में एक दाइशी के मारे जाने की सूचना है।
परवाने प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता मुहम्मद कामरान ने शनिवार को बताया है कि इस प्रांत के चारीकार नगर में शुक्रवार को दाइश के एक गोपनीय ठिकाने पर हमला किया गया। इस हमले में कम से कम दाइश का एक आतंकी मारा गया। कामरान ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान तीन महिलाओं और सात बच्चों को गिरफ़्तार किया गया जिनका संबन्ध दाइश से था।
पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के कुछ प्रांतों में तालेबान ने दाइश विरोधी अभियान चलाया था। हरात, नीमरूज़ और बलख़ प्रांतों में यह अभियान चलाए गए। इस अभियान के दौरान बलख़ में 6 और इरात में 13 दाइशी मारे गए। इस अभियान से पहले तालेबान कई बार अफ़ग़ानिस्तान के भीतर आतंकीवादी गुट दाइश के दमन और उसके विरुद्ध कार्यवाहियां करने की बात कहते आए हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए