Apr २२, २०२३ १०:२३ Asia/Kolkata
  • रूस और सऊदी अरब की नज़दीकी से अमरीका की चिंता बढ़ी

रूस के राष्ट्रपति और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने फ़ोन पर द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।

रशा टूडे की वेबसाइट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन कॉल में दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की, जिसमें ओपेक प्लस की रूपरेखा, व्यापारों के आदान-प्रदान और संयुक्त निवेश में वृद्धि और ब्रिक्स ग्रुप के साथ सऊदी अरब के सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इसी तरह दोनों नेताओं ने ओपेक प्लस तेल उत्पादन की मात्रा में मास्को और रियाज़ के समन्वय पर दोनों पक्षों की संतुष्टि व्यक्त करने, मध्य पूर्व में चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और इसके समाधान के लिए उठाए गए विषयों पर भी चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब की जनता और दुनिया के मुसलमानों को ईदु फित्र पर बधाई दी और निर्धारित क्षेत्रों में रियाज़ और मास्को के बीच संपर्क जारी रखने पर ज़ोर दिया।

ज्ञात रहे कि हालिया महीनों में रूस और सऊदी अरब ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना सहयोग बढ़ाया है। ये सहयोग विशेष रूप से तेल के क्षेत्र में अमेरिकी अधिकारियों के असंतोष का कारण बने हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए  

टैग्स