दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126316-दक्षिण_कोरिया_के_राष्ट्रपति_यूक्रेन_पहुंचे
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सोक यूल पूर्व घोषणा के बिना यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात के लक्ष्य से कीव पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-07-15T12:24:06+00:00 )
Jul १५, २०२३ १७:५२ Asia/Kolkata
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सोक यूल पूर्व घोषणा के बिना यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात के लक्ष्य से कीव पहुंच गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह यात्रा एसे समय में हो रही है जब रूसी अधिकारियों ने इस देश के दृष्टिकोणों के खिलाफ दक्षिण कोरिया को बारबार चेतावनी दी है और उस पर यूक्रेन के समर्थन का आरोप लगाया है।

दक्षिण कोरिया के सरकारी संचार माध्यमों ने सिओल में राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के यूक्रेन यात्रा की सूचना दी है। समाचारों में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पोलैंड के रास्ते यूक्रेन पहुंचे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने यूक्रेन की राजधानी कीव के समीप बूचा क्षेत्र का निरीक्षण किया। बूचा वह क्षेत्र है जिसके बारे में यूक्रेन और उसके पश्चिमी समर्थकों ने दावा किया था कि रूसी सैनिकों ने वहां पर सामूहिक नरसंहार किया है जबकि रूस ने बारमबार कड़ाई से इस आरोप का खंडन किया है।

अपेक्षा है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति अपने यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात और परस्पर रूचि के विषयों के बारे में बातचीत करेंगे। नाटो नेताओं की हालिया बैठक लिथवानिया में हुई थी जिसमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मौजूद थे और इस बैठक के बाद वह आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड गये जहां से वह यूक्रेन पहुंचे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की यूक्रेन यात्रा को रूस- यूक्रेन जंग में यूक्रेन के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

यूक्रेन के संबंध में दक्षिण कोरिया के समर्थन में वृद्धि एसे समय में हो रही है जब अमेरिका और पश्चिमी देशों ने दक्षिण कोरिया का आह्वान किया था कि वह कीव के प्रति अपने समर्थन में वृद्धि करे। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष नाटो के महासचिव जब दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गये थे तब उन्होंने सिओल द्वारा यूक्रेन के समर्थन का मुद्दा उठाया था।

दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन के संबंध में जो दृष्टिकोण अपनाया है उस पर रूस ने प्रतिक्रिया जताई है। इसी संबंध में राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन हाउस के प्रवक्ता दिमित्री पिस्कोफ ने दक्षिण कोरिया के दृष्टिकोण पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा है कि दक्षिण कोरिया भी रूस के खिलाफ युद्ध में विरोधी देशों की पंक्ति में शामिल हो गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें