अमेरिका में फिर चली गोलियां, लेकिन इस बार दिखाई दिया नस्लीय नफ़रत से भरा चेहरा! तीन की मौत कई घायल
(last modified Sun, 27 Aug 2023 04:05:29 GMT )
Aug २७, २०२३ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में फिर चली गोलियां, लेकिन इस बार दिखाई दिया नस्लीय नफ़रत से भरा चेहरा! तीन की मौत कई घायल

अमेरिका में गोलीबारी की एक दिन में दो घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में बोस्टन, शिकागो और ओक्लाहोमा में भी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, नस्लीय नफ़रत से प्रेरित एक बंदूकधारी ने फ्लोरिडा के जैक्सनविले में शनिवार को तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर ख़ुद को भी गोली मार ली। शेरिफ टीके वाटर्स ने कहा कि हमलावर, लगभग 20 साल का एक श्वेत युवक था  और वह एक एआर-स्टाइल राइफल और एक हैंडगन से लैस था, जब उसने डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के अंदर गोलीबारी की थी। शेरिफ ने बताया, "उसने लोगों के एक निश्चित समूह को निशाना बनाया और वह अश्‍वेत लोग थे। यह बहुत साफ था कि वह लोगों को मारने आया था। उसने यही कहा कि वह मारना चाहता है।" उन्होंने बताया की मारे गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। शेरिफ वाटर्स ने मीडिया को बताया, "हमले से कुछ समय पहले बंदूकधारी के परिवार को एक पत्र मिला, जिससे उसकी नफ़रत की घृणित विचारधारा का पता चलता है।"

इस बीच बोस्टन में भी शनिवार सुबह एक कैरेबियन फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई। जिसमें कम से कम सात लोगों को गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि सातों में से किसी को भी जानलेवा चोटें नहीं आईं हैं। नॉर्थ-ईस्ट सिटी पुलिस ने एक बयान में कहा, इस गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए रिवॉल्‍वर बरामद कर लिए गए हैं और गिरफ़्तारियां भी की गई हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर होने वाली गोलीबारी की घटनाएं चिंताजनक हैं, लेकिन यह एक तरह से आम हो गई हैं, क्योंकि इस देश में हथियारों की बिक्री आज़ाद है। कई बार गन कल्चर के ख़िलाफ़ आवाज़ें उठी हैं लेकिन हथियार बनाने वाली कंपनियों के दबाव के आगे यह आवाज़े हमेशा दब जाती हैं। वहीं अमेरिकी समाज में नस्लीय भेदभाव भी कैंसर की तरह फैल चुका है। इस भेदभाव के कारण हर साल अमेरिका में सैकड़ों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स