दो देशों के युद्धक विमानों में टक्कर होते- होते बची
दक्षिण चीन सागर में चीनी लड़ाकू विमान अमेरिकी बमवर्षक के करीब आ गया। दोनों युद्धक विमानों की टक्कर होते होते रह गई।
दक्षिण चीन सागर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी लड़ाकू विमान अमेरिकी बी 52 बमवर्षक विमान के बेहद करीब आ गया। इससे दुर्घटना होते होते बच गई। अमेरिकी सेना ने इस बात की जानकारी दी।
अमेरिकी सेना ने कहा कि हमें चिंता है कि यह पायलट इस बात से अनजान था कि वह टक्कर के कितने करीब आ गया था।
अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में रूटीन ऑपरेशन कर रहे अमेरिकी वायुसेना के बी-52 विमान को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि चीन के जे-11 विमान के पायलट ने 24 अक्तूबर को अमेरिकी वायुसेना के विमान को गैरपेशेवर तरीके से रोकने की कोशिश की थी।
चीन के विमान की रफ्तार बहुत तेज थी। एक समय पर दोनों विमानों के बीच की दूसरी महज 10 फीट थी, जिससे विमानों के आपस में टकराने का खतरा बन गया था।
अमेरिका का आरोप है कि चीनी विमान जानबूझकर गैर पेशेवर तरीके से अमेरिकी विमान के नजदीक पहुंचा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच, दूरी इतनी कम बची थी कि आपस में तेज टक्कर हो सकती थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए