यूरोप को युद्ध का सामना हो सकता हैः जर्मनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i129706-यूरोप_को_युद्ध_का_सामना_हो_सकता_हैः_जर्मनी
जर्मनी के रक्षामंत्री कहते हैं कि यूरोप में युद्ध अब कल्पना से परे नहीं है।
(last modified 2023-10-31T01:15:47+00:00 )
Oct ३१, २०२३ ०६:४५ Asia/Kolkata
  • यूरोप को युद्ध का सामना हो सकता हैः जर्मनी

जर्मनी के रक्षामंत्री कहते हैं कि यूरोप में युद्ध अब कल्पना से परे नहीं है।

जर्मनी के रक्षामंत्री ने कहा है कि यूरोप को युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। 

बोरिस पिस्टोरियस ने जर्मन वासिसों को संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों को इस बात को सोचना चाहिए कि यूरोप को युद्ध का सामना हो सकता है।  उनका कहना था कि यूरोप में युद्ध अब कल्पना से परे नहीं है।  जर्मनी के रक्षामंत्री ने देश के सैन्य बजट में बढोत्तरी की मांग की है। 

उन्होंने ग़ज़्ज़ा और यूक्रेन युद्धों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दुनिया के दूसरे हस्सों में भी युद्ध भड़क सकता है एसे में जर्मन वासियों को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।  जर्मनी के रक्षामंत्री ने अपने देश की सेना के आधुनिकीकारण किये जाने पर भी बल दिया है।

कुछ समय पहले यूरोप और अमरीकी मामलों के एक जानकार फ्यूना हील ने अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में कहा था कि यूक्रेन और ग़ज्ज़ा युद्ध, इस प्रकार के हैं जो प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध की भांति वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था को परिवर्तित कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध को आरंभ हुए 24 दिन हो रहे हैं।  अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा पर निरंतर बमबारी की जा रही है।  ज़ायोनी, ग़ज्ज़ा में आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों और स्कूलों को निशाना बना रहे हैं।  ग़ज़्ज़ा के शहीदों की संख्या 8306 से अधिक हो चकी है।  मृतकों में 3457 बच्चे शामिल हैं।        

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।