5 अमेरिकी सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i130152-5_अमेरिकी_सैनिक_मारे_गये
भूमध्य सागर में अमेरिकी सेना का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार पांच अमेरिकी सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-11-13T04:28:18+00:00 )
Nov १३, २०२३ ०९:५७ Asia/Kolkata
  • 5 अमेरिकी सैनिक मारे गये

भूमध्य सागर में अमेरिकी सेना का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार पांच अमेरिकी सैनिक मारे गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैनिक कमान ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि यह किस प्रकार का सैन्य विमान था और कहां से उड़ा था। कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना पिछले शुक्रवार की है और यह प्रशिक्षण उड़ाई के दौरान पेश आयी।

फिलिस्तीन के प्रतिरोधक संगठन हमास और जायोनी सरकार के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद युद्ध को फैलने से रोकने के बहाने अमेरिका ने अपने दो युद्धपोतों को क्षेत्र में तैनात कर दिया है।

जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका ने अवैध जायोनी सरकार का मनोबल बढ़ाने, उसका समर्थन करने और लोगों को डराने के लक्ष्य से अपने बेड़ों को क्षेत्र में तैनात किया है और इस्राईल फिलिस्तीन के मज़लूम लोगों के खिलाफ जो नृशंस हमले कर रहा है उसका मूल कारण अमेरिका और कुछ पश्चिमी व यूरोपीय देशों का खुला व व्यापक समर्थन है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।