चीन और अमरीका के राष्ट्रपतियों की भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i130258-चीन_और_अमरीका_के_राष्ट्रपतियों_की_भेंट
शी जिनपिंग ने अमरीका से चीन के विरुद्ध प्रतिबंध हटाने की मांग की है।
(last modified 2023-11-16T09:16:04+00:00 )
Nov १६, २०२३ १४:४६ Asia/Kolkata
  • चीन और अमरीका के राष्ट्रपतियों की भेंट

शी जिनपिंग ने अमरीका से चीन के विरुद्ध प्रतिबंध हटाने की मांग की है।

अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रांसिसको नगर में जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच मुलाक़ात हुई। 

बुधवार की रात होने वाली इस भेंटवार्ता में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने बाइडेन को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका और चीन को अपने मतभेदों को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए।  दोनो ही देशों को एक-दूसरे की रेड लाइन्स से दूर रहते हुए उकसावे वाली कार्यवाहियों से बचते रहना चाहिए। 

उनका कहना था कि चीन को इस बात की आशा है कि अमरीका, चीन के विरुद्ध लगाए गए एक तरफ़ा प्रतिबंधों को समाप्त कर देगा।  वाशिग्टन ने चीन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर एकपक्षीय प्रतिबंध लगाए हैं जिनसे चीनी हितों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है। 

इस भेंटवार्ता में चीन के राष्ट्रपति ने ताइवान के बारे में कहा कि अमरीका को चाहिए कि वह चीन में ताइवान के विलय का समर्थन करे और वहां पर हथियार भेजने से बचे।  इस भेंट में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के साथ अमरीका के संबन्धों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनो देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को दुश्मनी में नहीं बलदलना चाहिए। 

याद रहे कि जहां पर अमरीका ने हालिया वर्षों में चीन के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं वहीं पर वह ताइवान के मामले में हस्तक्षेप करके चीन को उकसाता रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।