यूरोप ने बंदियों के आदान- प्रदान का स्वागत किया
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने आज गुरूवार की सुबह को कहा कि हम फिलिस्तीनी और इस्राईली बंदियों के आदान -प्रदान हेतु कतर के लगातार कूटनयिक प्रयासों का स्वागत करते हैं।
जोसेफ बोरेल ने कहा कि शीघ्र की गज्जा से 50 बंधक आज़ाद हो जायेंगे और इसमें हम कतर, मिस्र और अमेरिका के प्रयासों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त बंधकों के आज़ाद हो जाने तक हम उनके और अपने भागीदारों के साथ काम करते रहेंगे।
इसी प्रकार जोसेफ बोरेल ने चार दिनों के लिए होने वाले युद्ध विराम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पीड़ित लोगों के लिए मानवता प्रेमी सहायता भेजने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अस्थाई युद्ध विराम कराने में कतर की भूमिका के कारण टेलीफोनी वार्ता में कतर नरेश तमीम बिन हमद आले सानी के प्रयासों की प्रशंसा की थी।
जानकार हल्के भी अस्थाई युद्ध विराम का स्वागत कर रहे हैं और साथ ही वे इस युद्धविराम को अवैध जायोनी सरकार की पराजय के रूप में देख रहे हैं क्योंकि जायोनी सरकार का पहले कहना था कि बंदियों की रिहाई के बाद ही युद्ध विराम की बात होगी पर 48 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी जायोनी सैनिक एक इस्राईली बंधक को आज़ाद नहीं करा पाये हैं और अब इस्राईल को पूरा विश्वास हो गया है कि महिलाओं और बच्चों की हत्या करके भी वह न तो हमास को खत्म कर सकता है और न ही अपने बंदियों को रिहा करा सकता है अतः युद्ध विराम करने के लिए वह पूरी तरह मजबूर है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए