अरब सागर में इस्राईली जहाज़ पर ड्रोन विमान से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i130580-अरब_सागर_में_इस्राईली_जहाज़_पर_ड्रोन_विमान_से_हमला
अरब सागर में इस्राईल का एक जहाज ड्रोन विमान के हमले की निशाना बना जिसके बाद जहाज़ में आग लग गई।
(last modified 2023-11-26T00:18:41+00:00 )
Nov २६, २०२३ ०५:४५ Asia/Kolkata
  • अरब सागर में इस्राईली जहाज़ पर ड्रोन विमान से हमला

अरब सागर में इस्राईल का एक जहाज ड्रोन विमान के हमले की निशाना बना जिसके बाद जहाज़ में आग लग गई।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने अपने सूत्रों के ज़रिए बताया कि गुरुवार की रात उस समय जहाज़ पर ड्रोन हमला हुआ जब ग़ज़ा में संघर्ष विराम शुरु होने में कुछ घंटे बचे थे।

इस्राईली जहाज़ पर  हिंद महासागर के उत्तर में अरब सागर में हमला हुआ। टीवी चैनल ने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।

इससे पहले यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने इस्राईल का एक जहाज़ लाल सागर में ज़ब्त कर लिया था और साथ ही कहा था कि इस्राईल का जो भी जहाज़ लाल सागर से गुज़रेगा वह अंसारुल्लाह का क़ानूनी निशाना माना जाएगा।

अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा था कि जब तक ग़ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हमले रुक नहीं जाते तब तक यही स्थिति रहेगी। संगठन ने दूसरे देशों को चेतावनी दी थी कि वे इस्राईली जहाज़ों के साथ कोई सहयोग न करें।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।