Nov २८, २०२३ १७:५१ Asia/Kolkata
  • 50 आतंकवादी ढ़ेर

नाइजीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के 50 सदस्य मारे गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में चाड झील के क्षेत्र में बारुदी सुरंग का एक भीषण धमाका हुआ जिसमें दाइश के 50 तत्व मारे गये। नाइजीरिया के दो अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस को बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्व दो ट्रकों में सवार होकर अफ्रीका के पश्चिम में जा रहे थे कि उनका ट्रक बारुदी सुरंग से टकरा गया जिसमें दाइश के 50 आतंकवादी मारे गये।

नाइजीरियाई सेना के एक कमांडर ने फ्रांस प्रेस से कहा कि हमारा मानना है कि विद्रोहियों ने गश्त करने वाले नाइजीरियाई सैनिकों को लक्ष्य बनाने के लिए यह बारुदी सुरंग कई दिन पहले बिछाया था परंतु अंत में वे ही इसके लक्ष्य बन गये। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में 12 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं जो पड़ोसी देशों नाइजर, चाड और कैमरुन तक भी फैल गयी हैं और अब तक इन गतिविधियों में चालिस हज़ार मारे जा चुके हैं जबकि 10 लाख लोग बेघर हो गये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स