खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट, कई मजदूरों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i130670-खदान_में_गिरी_बड़ी_लिफ्ट_कई_मजदूरों_की_मौत
दक्षिण अफ्रीका में खदान के अंदर लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।
(last modified 2023-11-28T11:49:21+00:00 )
Nov २८, २०२३ १६:०९ Asia/Kolkata
  • खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट, कई मजदूरों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में खदान के अंदर लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई। इससे 11 लोगों की मृत्यु हो गई। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

दक्षिण अफ्रीका में खदान हादसे में जहां बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं भारत के उत्तरकाशी में एक खदान में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम 14 दिनों से जारी था। मंगलवार को खुदाई का काम पूरा हुआ और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया। अंदर सुरक्षा और चिकित्सा मानकों के साथ मजदूरों को निकालने की कवायद मंगलवार दोपहर में जारी रही। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।