अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 8 सवार थे
जापान के निकट समुद्र में अमेरिका सेना का ओस्प्रे हेलीकॉप्टर क्रेश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में 8 लोग सवार थे।
एक मछली पकड़ने वाली नौका से हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का इमरजेंसी कॉल आया था।
जापान के तट रक्षक राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। तटरक्षक के प्रवक्ता काजुओ ओगावा ने कहा कि हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इससे पहले पिछले दिनों अमेरिका का एक सैन्य खुफिया विमान समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान को रनवे पर लैंड करना था, लेकिन वह रनवे से आगे निकल गया और समुद्र में जा गिरा। इस विमान में कई यात्री सवार थे। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर होनोलूलू से 10 मील दूर यूएस मरीन बेस पर हुई। यह अमेरिकी नौसेना का P-8ए विमान था, जो लैंडिग से
विमान में समुद्र में गिरने का जब हादसा हुआ तो उस वक्त काफी तेज बारिश हो रही थी। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विशाल विमान केनोहे की खाड़ी में तट के पास तैर रहा है। यह हादसा होते ही बचाव दल को मदद के लिए दौड़ना पड़ा। खास बात यह रही कि राहत और बचाव दल के सदस्यों ने विमान में सवार सभी 9 लोगों को नाव से तट की ओर लाकर बचा लिया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए