Feb २३, २०२४ २०:४० Asia/Kolkata
  • अमरीका ने प्रतिबंधित किया कई रूसी लोगों और कंपनियों को

संयुक्त राज्य अमरीका ने रूस के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाए हैं।

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार की सुबह घोषणा की है कि रूस के 500 से अधिक लोगों और कंपनियों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने दावा किया है कि यह प्रतिबंध, रूस और उसकी युद्ध मशीनरी को लक्ष्य बनाकर लगाए गए हैं।  इसी बीच अमरीका के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि उनके देश द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने रूस के रक्षा उद्योग को कमज़ोर किया है। 

ज्ञात रहे कि यूक्रेन संकट आरंभ होने के बाद ही अमरीका और उसके पश्चिमी घटकों ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने का काम शुरू कर दिया था।  इस बारे में एक अमरीकी अख़बार "द हिल" काफी पहले दावा कर चुका है कि अमरीका और अन्य पश्चिमी देश, यूक्रेन संकट को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाकर जाल में फंस गए हैं। 

पत्र ने लिखा है कि प्रतिबंध इसलिए लगाए गए थे कि रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाए मगर हक़ीक़त यह है कि प्रतिबंधों से ख़ुद उन देशों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है जिन्होंने प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में शुरू में तो यह कहा जा रहा था कि यह महाविनाश के आर्थिक हथियारों जैसे हैं जो रूस की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर देंगे लेकिन यह प्रतिबंध तो दोधारी तलवार साबित हुए हैं। इन प्रतिबंधों से रूस को कोई ख़ास नुक़सान तो नहीं पहुंचा है लेकिन प्रतिबंध लगाने वाले देशों पर इनसे भारी दबाव पड़ा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स