Mar १५, २०२४ १७:२२ Asia/Kolkata
  • प्रधानमंत्री ने त्यागपत्र दे दिया और शांति बनाए रखने की अपील की

कैरेबियाई देश हैती में गृहयुद्ध के कारण हालात काफी खराब हो गये हैं। इस बीच हैती के प्रधानमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और शांति बनाए रखने की अपील की है।

कैरेबियाई देश हैती में हिंसा और लूटपाट के बाद इस देश के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय देशों की आपातकालीन बैठक की और इस बैठक के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की और देश में शांति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की गुहार की। इस समय हैती गृहयुद्ध की विभीषिका से जूझ रहा है। गृहयुद्ध के कारण लगातार हालत बिगड़ते जा रहे हैं। सशस्त्र गिरोह ने देश की राजधानी पर कब्जा कर लिया है।

नई सरकार के गठन तक हेनरी अपने पद पर यानी कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे। हेनरी ने एक संदेश में कहा कि उनकी सरकार एक संक्रमणकालीन परिषद की स्थापना के बाद सत्ता छोड़ देगी। हैती को शांति और स्थिरता दरकार है। हैती के पीएम सलाहकार जीन जूनियर जोसेफ के अनुसार, नई अंतरिम सरकार के गठन तक हेनरी पीएम की भूमिका निभाएंगे।

देश में फैली हिंसा के कारण 3,62,000 हैती वासियों को विस्थापित होना पड़ा। हेनरी पिछले सप्ताह देश में शांति बहाल करने के उद्देश्य से केन्या में समझौता करने पहुंचे थे। पोर्ट-ऑ-प्रिंस में हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा स्थिति खराब हो चुकी थी। वे पिछले एक सप्ताह से अमेरिका में हैं। हैती के पीएम देश छोड़कर भाग गए हैं और वे संयुक्त राष्ट्र समर्थित सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगा रहे हैं। mm

 

टैग्स