Jun १८, २०२४ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • नैटो परमाणु हथियार विकसित करना चाहता है/रूस: बाइडेन को यूरोप में और ज़्यादा रक्तपात की ज़रूरत है
    नैटो परमाणु हथियार विकसित करना चाहता है/रूस: बाइडेन को यूरोप में और ज़्यादा रक्तपात की ज़रूरत है

पार्सटुडे - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) के सदस्य देश परमाणु हथियार तैयार करने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं।

नैटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग इस संगठन को एक परमाणु गठबंधन मानते हैं और दावा करते हैं कि नैटो का लक्ष्य परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया है।

पार्सटुडे के अनुसार, "स्टोल्टेनबर्ग" ने दावा किया: ऐसी दुनिया जिसमें रूस, चीन और उत्तरी कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं और नैटो के पास नहीं हैं, वह अधिक ख़तरनाक दुनिया है।

नैटो महासचिव ने कहा: अमेरिका और उसके यूरोपीय घटक वर्तमान समय में अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण कर रहे हैं।

वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने "नैटो" के महासचिव के बयानों के जवाब में कहा: इस तरह की बयानबाज़ी और अधिक तनाव की दिशा में एक क़दम बढ़ाने से ज़्यादा कुछ नहीं है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने सभी सदस्यों को यूक्रेन में हथियार भेजने के लिए बाध्य करने की नैटो की योजना के जवाब में यूरोपीय जनता को चेतावनी दी।

ज़ाख़ारोवा ने कहा: यूरोप को समझना चाहिए कि वाशिंगटन उन्हें "नैटो" के बैनर तले "रूस" के साथ सीधे टकराव में उलझा रहा है।

रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी ज़ोर दिया: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को सत्ता में बने रहने के लिए और ज़्यादा ख़ून बहाने की ज़रूरत है।

जर्मन रक्षामंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने भी हाल ही में ब्रसल्ज़ में नैटो सदस्य देशों के मंत्रियों की बैठक में कहा था कि नैटो के यूरोपीय सहयोगी, अमेरिका और यूरोप में बोझ के उचित वितरण के लिए अपने सैन्य खर्चों में वृद्धि करेंगे।

इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हाल ही में इस बात पर ज़ोर दिया है कि निकट भविष्य में नैटो के विस्तार की कोई योजना नहीं है।

रूस के रणनीतिक साझेदार के रूप में हंगरी ने भी एलान किया है कि नैटो यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के लिए 3 सैन्य अड्डे स्थापित करने की योजना बना रहा है।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा कि अगर ये अड्डे पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया जैसे यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में स्थापित किए जाते हैं, तो वे सैन्य लक्ष्य बन जाएंगे।

कीवर्ड्स: परमाणु हथियारों की तैयारी, रूस का रणनीतिक साझेदार, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) के सदस्य देश, यूरोपीय लोगों को चेतावनी, यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स