पश्चिम एशिया में संकट का कारण अमेरिका है: नेबेंज़िया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i136996-पश्चिम_एशिया_में_संकट_का_कारण_अमेरिका_है_नेबेंज़िया
पार्सटुडे- संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट का बढ़ना, जो पहले कभी नहीं देखा गया, अमेरिका की विनाशकारी नीतियों का परिणाम है।
(last modified 2025-01-21T08:56:37+00:00 )
Jan १८, २०२५ १८:४९ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वैसीली नेबेंज़िया
    संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वैसीली नेबेंज़िया

पार्सटुडे- संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट का बढ़ना, जो पहले कभी नहीं देखा गया, अमेरिका की विनाशकारी नीतियों का परिणाम है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि "वैसीली नेबेंज़िया" ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट, इज़राइली शासन के अभूतपूर्व सैन्य अभियानों का परिणाम है, जिसे वाशिंगटन का बिना शर्त सैन्य और अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल है।

रूस के इस वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि अमेरिका की विनाशकारी नीतियों के परिणामस्वरूप संकट की स्थिति पैदा होने के अलावा और कुछ नहीं हुआ है जिसमें अब पूरा पश्चिम एशियाई क्षेत्र, इसके नागरिक और शांति सैनिक शामिल हैं।

इसी संदर्भ में अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने बयान में कहा कि अमेरिका ने बेन्यामीन नेतन्याहू को हथियार भेजकर ग़ज़ा में नरसंहार और अपराध करने में हिस्सा लिया है।

अमेरिका की राजनीतिक और सैन्य सहायता की वजह से ज़ायोनी शासन 15 महीने से ग़ज़ा की जनता का नरसंहार में व्यवस्त थी और इस्राईल को अमेरिका के खुले समर्थन की वजह से दुनिया के न्यायप्रिय लोगों को काफ़ी आपत्ति है। (AK)

 

कीवर्ड्ज़: ग़ज़ा,फ़िलिस्तीन, इस्राईल के अपराध, रूस,अमेरिका

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।