फ्रांसीसी सैन्य प्रदर्शनी और ज़ायोनियों पर प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i144428-फ्रांसीसी_सैन्य_प्रदर्शनी_और_ज़ायोनियों_पर_प्रतिबंध
पार्स टुडे – फ्रांसीसी सैन्य प्रदर्शनी ने रातों-रात ज़ायोनी शासन के स्टॉल बंद कर दिए।
(last modified 2026-06-16T09:48:35+00:00 )
Jun १६, २०२६ १५:१६ Asia/Kolkata
  • फ्रांसीसी सैन्य प्रदर्शनी में ज़ायोनी शासन के स्टॉल बंद किए गए
    फ्रांसीसी सैन्य प्रदर्शनी में ज़ायोनी शासन के स्टॉल बंद किए गए

पार्स टुडे – फ्रांसीसी सैन्य प्रदर्शनी ने रातों-रात ज़ायोनी शासन के स्टॉल बंद कर दिए।

पार्स टुडे के अनुसार यूरोसेटरी (Eurosatory) यूरोप के सबसे बड़े रक्षा प्रदर्शनी में ज़ायोनी शासन की उपस्थिति पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद प्रदर्शनी प्रबंधन ने रातों-रात कब्जाधारी शासन के स्टॉल को ढकने और बंद करने की कार्रवाई की।

 

यह घटना फ्रांस के हालिया निर्णय के बाद हुई जिसके तहत गाजा और लेबनान में युद्ध अपराधों में पश्चिमी देशों की संलिप्तता के बारे में बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय जाँच के बीच इस अंतर्राष्ट्रीय हथियार प्रदर्शनी में इज़राइल की आधिकारिक उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

 

इस कार्रवाई के साथ ही विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक समूहों ने प्रदर्शनी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शनकारियों ने "साम्राज्यवाद मुर्दाबाद" और "हम सभी गाजा के बच्चे हैं; इज़राइल हत्यारा है" जैसे नारे लगाते हुए क़ब्जाधारी शासन के अपराधों के खिलाफ़ विरोध व्यक्त किया। mm