पाकिस्तानी सेना: तेहरान में वार्ता कंस्ट्रक्टिव रही
-
पाकिस्तानी सेना: तेहरान में वार्ता कंस्ट्रक्टिव रही
पार्सटुडे – पाकिस्तानी सेना ने अपने सेना प्रमुख की तेहरान यात्रा के समापन पर एक बयान में, आसिम मुनीर (सेना प्रमुख) की इस्लामी गणराज्य ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ वार्ता को रचनात्मक (कंस्ट्रक्टिव) बताया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने बुधवार सुबह एक बयान जारी कर कहा: फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) ने मंगलवार को राष्ट्रपति डॉ. मसऊद पिज़िश्कियान, संसद सभापति मोहम्मद-बाक़िर क़ालिबाफ़, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल मोहसिन रज़ाई, विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची और गृह मंत्री इस्कंदर मोमनी के साथ औपचारिक बैठकें कीं।
बयान में कहा गया: आसिम मुनीर की तेहरान की एक दिवसीय यात्रा, अमेरिका-ईरान वार्ता के गतिरोध को समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति प्राप्त करने तथा अस्थिरता को स्थायी रूप से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के राजनयिक प्रयासों का हिस्सा थी।
बयान में आगे कहा गया: तेहरान वार्ता व्यापक थी, और तनाव में और वृद्धि को रोकने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, और संघर्ष के अंत को तेज़ करने के लिए आवश्यक कदमों पर केंद्रित थी।
दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और वार्ता के माध्यम से मतभेदों के समाधान के तरीकों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
अंत में, पाकिस्तानी सेना ने कहा: इस्लामी गणराज्य ईरान के अधिकारियों ने वार्ता को सुगम बनाने, तनाव कम करने और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए इस्लामाबाद की रचनात्मक भूमिका और ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा की। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।