अमरीका में सन 2016 के दौरान घटीं, गोलीबारी की 24532 घटनाएं
अमरीका में 2016 में अबतक फ़ायरिंग के 24532 मालमे सामने आए हैं जिनमें 6303 लोग हताहत और 12952 लोग घायल हुए हैं।
अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था ने बताया है कि पूरे देश में 2016 के आरंभ से अबत तक घरों पर एक हज़ार से अधिक सशस्त्र हमले हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं को दर्ज करने वाले केन्द्र ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में घोषणा की है कि वर्ष 2016 के आरंभ से अबतक घरों पर सशस्त्र आक्रमणों के 1027 मामले दर्ज किए गये जिनके परिणाम स्वरूप दसियों लोग हताहत व घायल हुए हैं।
इस रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2015 में भी घरों पर हमलों के दौरान 2358 लोग मारे गए थे जबकि वर्ष 2014 में घरों पर हमले के 2610 मामले दर्ज किए गए थे।
इसी प्रकार इस रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2016 से अबतक फ़ायरिंग के 24532 मालमे अमरीका में सामने आए हैं जिनमें 6303 लोग हताहत और 12952 लोग घायल हुए हैं।
अमरीका में फ़ायरिंग के मामले दर्ज करने वाली संस्था के ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि इसमें 269 बच्चे हताहत व घायल हुए हैं जबकि 12 से 17 वर्ष के आयु के 1352 किशोर भी शामिल हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं में हर वर्ष हज़ारों लोग हताहत व घायल होते हैं। इसका मुख्य कारण इस देश में हथियारों की ख़रीदारी पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध का न होना है। (AK)