बांग्लादेश में अभी और हमले करेंगेः दाइश
आतंकवादी गुट दाइश ने बांग्लादेश में अधिक हमले करके विद्रोह करने की बात कही है।
दाइश ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका की हालिया आतंकवादी घटना की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए पुनः आतंकवादी हमलों की धमकी दी है।
स्पूटनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार दाइश ने एक वीडियो जारी करके यह धमकी दी है।
दाइश के इस वीडियो में उसके तीन बांग्लादेशी सदस्यों को देखा जा सकता है जो बांग्लादेश की सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कह रहे हैं ढाका में की जाने वाली कार्यवाही मुसलमानों के विरुद्ध थी।
ज्ञात रहे कि पहली जूलाई को कुछ सशस्त्र लोगों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्टोरेंट पर हमला किया था जिसमें 20 लोग मारे गए थे। इस हमलें की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की थी किंतु बाद में बांग्लादेश के गृहमंत्री ने कहा था कि ढाका के हमले में स्थानीय आतंकवादियों का हाथ है।