पाकिस्तान और अमरीका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मुलाक़ात
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ से अमरीकी सैनिक कमांडर जान निकोलसन ने मुलाक़ात की।
अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सैन्य कमांडर जान निकोलसन ने बुधवार को रावलपिंडी में जनरल राहील शरीफ़ से अपनी मुलाक़ात में पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा को कंट्रोल किए जाने के तरीक़े के बारे में विचार-विमर्श किया।
इस मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान की शांति प्रक्रिया के बारे में भी बातचीत हुई।
जान निकोलसन अफ़ग़ानिस्तान में नैटो कमांडर की भूमिका रखते हैं, उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना भी की।
निकोलसन गत 14 जुलाई को भी रावलपिंडी गए थे और उन्होंने राहील शरीफ़ को आतंकी सरग़ना उमर ख़लीफ़ा मंसूर के मारे जाने की सूचना दी थी। यह आतंकवादी, दिसम्बर 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।