अमरीकी समाज में गहरे हुए मतभेदः रिपोर्ट
ग्लोप संस्था की ओर से कराए गये सर्वेक्षण के अनुसार अमरीका के अधिकतर लोगों का यह मानना है कि अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद समाज में मतभेद बहुत गहरे हो गये हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ग्लोप संस्था की ओर से जारी नये सर्वेक्षण के परिणाम इस बात के चिन्ह हैं कि 77 प्रतिशत अमरीकी जनता का यह मानना है कि देश में मतभेद में वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण के परिणाम से पता चलता है कि अधिकतर अमरीकियों का यह मानना है कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप देश में पुरानी एकता को बहाल करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
इसी प्रकार टीएनएसयूके संस्था के सर्वेक्षण से भी जिसको स्पूतनिक समाचार एजेन्सी ने जारी किया है, पता चलीता है कि लगभग सभी अमरीकियों का यह मानना है कि अमरीकी मीडिया ने चुनाव के दौरान डोनल्ड ट्रंप के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका में नस्ली हमले तेज़
सर्वेक्षण से पता चलता है कि 59 प्रतिशत से अधिक लोगों का यह मानना है कि अमरीका के राष्ट्रीय और स्थानीय संचार माध्यमों ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ट्रंप से दुश्मनी निकाली है। (AK)