ट्रंप और नितिनयाहू मिलकर करेंगे जेसीपीओए का उल्लंघन
ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने डोनल्ड ट्रंप से मांग की है कि वे अपनी पूरी शक्ति का प्रयोग करके जेसीपीओए को समाप्त कर दें।
ईरान के साथ परमाणु समझौते के कारण अमरीका की वर्तमान सरकार से नाराज़ ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मांग की है कि समस्त शक्ति का प्रयोग करके वे जेसीपीओए को निरस्त कर दें।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री नितिन याहू ने डोनल्ड ट्रंप की विजय के बाद उनसे टेलीफ़ोनी संपर्क किया और उनको इस्राईल के दौरे का निमंत्रण दिया। इस्राईली प्रधानमंत्री ने परमाणु वार्ता के दौरान बहुत अधिक प्रयास किया था कि परमाणु समझौता न हो सके किन्तु उनके समस्त प्रयास विफल रहे।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जेसीपीओए के बारे में अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी ज़ायोनी प्रधानमंत्री जैसा ही दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने अपने चुनावी भाषणों में बारंबार जेसीपीओए को फाड़ने की बात कही है।
टीकाकारों के अनुसार जेसीपीओए केवल ईरान और अमरीका के मध्य हुआ समझौता नहीं है बल्कि इसमें चीन, रूस, फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने भी हस्ताक्षर किए हैं और ट्रंप अकेले ही इसको रद्द करने की क्षमता नहीं रखते।
(AK)