अमरीका, हिंसा और फ़ायरिंग में 4 की मौत
Dec १८, २०१६ २१:३९ Asia/Kolkata
अमरीका के शिकागो और सिएटल शहरों में भड़की हिंसा में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को होने वाली इस हिंसा के बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक इसमें शामिल किसी व्यक्ति या गुट को हिरासत में नहीं लिया जा सका है।
पुलिस ने हिंसा और फ़ायरिंग के कारणों के बारे में भी कोई विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं दी है।
इससे एक दिन पहले भी अमरीका के अर्कांसस में फ़ायरिंग की एक घटना में एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि अमरीका में फ़ायरिंग के कारण हर साल हज़ारों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। msm
टैग्स