बांग्लादेश, जमातुल मुजाहेदीन के खुफ़िया ठिकाने पर धमाका, दो लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32263-बांग्लादेश_जमातुल_मुजाहेदीन_के_खुफ़िया_ठिकाने_पर_धमाका_दो_लोग_हताहत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चरमपंथी गुट जमातुल मुजाहेदीन के एक ठिकाने पर हुए बम धमाके में दो संदिग्धों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१६ १७:१२ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश, जमातुल मुजाहेदीन के खुफ़िया ठिकाने पर धमाका, दो लोग हताहत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चरमपंथी गुट जमातुल मुजाहेदीन के एक ठिकाने पर हुए बम धमाके में दो संदिग्धों की मौत हो गई है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असद ज़मान ख़ान कमाल का कहना है कि शनिवार की शाम पुलिस ने इस गुट के ठिकाने पर छापा मारा और वहां मौजूद लोगों से आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन पुलिस के काफ़ी आग्रह के बावजूद वहां मौजूद एक महिला और बच्चे ने धमाके से ख़ुद को उड़ा लिया।

बांग्लादेशी गृह मंत्री ने बताया कि इस धमाके में एक बच्ची घायल भी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार की शाम चरमपंथी गुट के ख़ुफ़िया ठिकाने में फ़ायरिंग और कई धमाकों की आवाज़ सुनी गई।

बांग्लादेशी पुलिस का कहना है कि पुलिस छापे के समय इमारत में सात लोग मौजूद थे। msm