विश्व युद्ध के लिए तैयार रहें सैनिकः ट्रंप
अमरीका की एक वेबसाइट ग्लोबल रिसर्च ने लिखा है कि अमरीका के नये राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने देश की सेना को आदेश दिया है कि वह एक विश्व युद्ध के लिए तैयार रहे।
ग्लोबल रिसर्च वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के नये राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने युद्ध मंत्रालय पेन्टागन के वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी हालिया मुलाक़ात में देश की सेना को आदेश दिया कि वह एक विश्व युद्ध के लिए तैयार रहें।
ट्रंप ने पिछले शुक्रवार को अचानक पेन्टागन का दौरा किया था और सेना को अपने ढांचे में विस्तार, सैनिकों की संख्या में वृद्धि और सैन्य उपकरणों को विकसित करने के निर्देश दिए और उनसे कहा कि रूस और चीन के परमाणु शस्त्रागारों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
ट्रंप ने दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि मैं इस आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं जिसकेि आधार पर अमरीका की सशस्त्र सेना को हर स्तर पर अपनी क्षमताओं में विस्तार की आवश्यकता है।
इस आदेश के बाद अमरीका के नये राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने देश में विदेशी शरणार्थियों और सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे।
ट्रंप का कहना था कि अमरीका को विदेशी आतंकवाद के हमलों से सुरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने देश के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस को संबोधित करते हुए कहा कि दाइश के समूल सफ़ाए के लिए गंभीर कार्यवाही की आवश्यकता है और वह इस संबंध में तीस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करें। (AK)