कनाडा, मस्जिद पर फ़ायरिंग करने वाला ट्रंप का समर्थक निकला
कनाडा के शहर क्यूबिक सिटी की मस्जिद में फ़ायरिंग करने वाले आतंकवाद ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले दिन कनाडा में मस्जिद में फ़ायरिंग करके छह नमाज़ियों को हताहत करने वाले आतंकवादी ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया है।
27 वर्षीय एलेक्ज़ेंडर बिज़ोन्टाइ श्वेत है और वह स्थानीय विश्वविद्यालय का छात्र है। आतंकवादी मस्जिद में फ़ायरिंग करने के बाद फ़रार हो गया था। आतंकवादी को क्यूबिक सिटी की अदालत में पेश किया गया जहां उस पर छह लोगों की हत्या और पांच पर क़ातेलाना हमले की धाराएं लगाई गयी हैं।
आतंकवादी एलेक्ज़ेंडर के सहपाठियों का कहना है कि वह अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का समर्थक और ठंडे स्वभाव का था। ज्ञात रहे कि पिछले दिन कनाडा के क्यूबिक शहर की मस्जिद में फ़ायरिंग से छह नमाज़ी हताहत और कई अन्य घायल हो गये थे जिनमें पांच घायलों की स्थिति चिंताजनक है। (AK)