ढाका हवाई अड्डे के निकट आत्मघाती हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38848-ढाका_हवाई_अड्डे_के_निकट_आत्मघाती_हमला
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हवाई अड्डे के पास विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१७ २१:०६ Asia/Kolkata
  • ढाका हवाई अड्डे के निकट आत्मघाती हमला

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हवाई अड्डे के पास विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारा गया।

बांग्लादेशी पुलिस का कहना है कि हमलावर ने पुलिस चेक पोस्ट के पास खुद को धमाके से  उड़ा लिया, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन अधिकारी नूर आजम मियां का कहना था कि विस्फोट विदित रूप से   आत्मघाती  मालूम होता है।

प्रशासन के अनुसार हमलावर की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी, लेकिन उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई।

यह एक सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र में होने वाला दूसरा आत्मघाती हमला था।

इससे पहले 17 मार्च को बांग्लादेश आतंकवाद  निरोधक पुलिस बल "'रैपिड एक्शन बटालियन"  के बैरकों के पास विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारा गया था।(Q.A.)