अमरीकाः फायरिंग में 108 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41858-अमरीकाः_फायरिंग_में_108_हताहत_व_घायल
अमरीका में पिछली चौबीस घंटों में फायरिंग की विभिन्न घटनाओं में 108 लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१७ २०:३४ Asia/Kolkata
  • अमरीकाः फायरिंग में 108 हताहत व घायल

अमरीका में पिछली चौबीस घंटों में फायरिंग की विभिन्न घटनाओं में 108 लोग हताहत और घायल हुए हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में फायरिंग की 89 घटनाओं में कम से कम 34 लोग मारे गये हैं जबकि 74 अन्य घायल हुए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग की अधिकांश घटनाएं, लुइज़याना, कैन्शस, टेक्ज़ास और फ्लोरीडा में हुई हैं। 

अमरीका में हर साल हज़ारों लोग इस प्रकार की फायरिंग की घटनाओं में मारे जाते हैं। 

अमरीकी सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान हथियारों पर नियंत्रण का प्रयास किया है किंतु हथियार बनाने वाली कंपनियों के मालिक, अमरीकी कांग्रेस में प्रभाव रखते हैं इस लिए इस सिलसिले में कोई प्रभावशाली क़ानून नहीं बन पाया। (Q.A.)