वेनेज़ोएला में कभी भी हो सकता है अमरीका समर्थित विद्रोहः मोरालेस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43236-वेनेज़ोएला_में_कभी_भी_हो_सकता_है_अमरीका_समर्थित_विद्रोहः_मोरालेस
बोलीविया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका के समर्थन से वेनेज़ोएला के किसी भी समय विद्रोह किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ोएला में कभी भी हो सकता है अमरीका समर्थित विद्रोहः मोरालेस

बोलीविया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका के समर्थन से वेनेज़ोएला के किसी भी समय विद्रोह किया जा सकता है।

ईवो मोरालेस ने जर्मनी समाचार एजेन्सी डीपीए को दिये साक्षात्कार में कहा है कि काराकास की सरकार चाहती है कि प्रांत के गवर्नरों और संविधान से संबन्धित कन्वेंशन के बारे में चुनाव कराए जाएं किंतु अमरीका का समर्थन प्राप्त वहां का विपक्ष, केवल वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरू के त्यागपत्र की मांग पर ही बल दे रहे हैं। बोलीविया के राष्ट्रपति का कहना है कि वेनेज़ोएला के विपक्ष का समर्थन करके इस देश के तेल स्रोतों पर नियंत्रण करना चाहता है।  

ज्ञात रहे कि बोलीविया के राष्ट्रपति का यह बयान एेसी स्थिति में आया है कि जब वनेज़ोएला में अप्रैल के महीने से अमरीका का समर्थन प्राप्त विपक्ष के लोग हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।